
The aman times
उत्तराखंड ब्यूरो _
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब चार धाम यात्रा के दौरान यात्रा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त हैं।
आज मुख्यमंत्री धामी ने ऐसे 4 कर्मियों को सस्पेंड कर दिया जिन्होंने अपनी ड्यूटी में घोर लापरवाही बरती!
ऋषिकेश-श्रीनगर-रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना के मामले में सीएम धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने कड़े एक्शन लेते हुए तपोवन चेकपोस्ट में वाहन की चेकिंग नहीं करने पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चार परिवहन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
इनमें चेकपोस्ट प्रभारी यशवीर सिंह बिष्ट, कनिष्ठ सहायक विवेक उनियाल, परिवहन उप निरीक्षक मेहताब अली और परिवहन आरक्षी अमर सैनी शामिल हैं।
यहां तैनात दो परिवहन कर्मचारियों को उनके मूल विभाग वापस भेजा गया है।
आपकों बता दे कि, रुद्रप्रयाग के रैंतोली गांव के निकट 15 जून को एक टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 15 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और 11 व्यक्ति घायल हुए।