Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

CM Dhami took stock of LPG supply, appealed for unity to deal with the crisis.

रसोई गैस आपूर्ति का सीएम धामी ने लिया जायजा, संकट से निपटने को एकजुटता की अपील.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

गढ़ी कैंट, देहरादून

 

रसोई गैस आपूर्ति का सीएम ने लिया जायजा, संकट से निपटने को एकजुटता की अपील

 

पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से बातचीत कर जमीनी हालात की जानकारी ली।

‍ संचालकों ने बताई स्थिति

रेस्टोरेंट संचालक ने मुख्यमंत्री को बताया कि गैस सप्लाई में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन फिलहाल गैस उपलब्ध हो रही है। खपत कम करने के लिए तंदूर का ज्यादा उपयोग किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के विकल्पों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

⚠️ जरूरत पड़ी तो एकजुट होकर करेंगे सामना

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन यदि आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो देशवासियों को कोरोना काल की तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा।

 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

⚡ वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर

 

मुख्यमंत्री ने इंडक्शन और अन्य वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर लोगों की मदद के लिए तैयार है।

 

आम लोगों और व्यापारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संयम और सहयोग से ही किसी भी संभावित चुनौती से निपटा जा सकता है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button