
The aman times
डोईवाला से अमन अग्रवाल की रिपोर्ट_
जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर रविवार को केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे तो देवभूमि आगमन पर उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल उत्तराखंड सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए डॉ अग्रवाल ने स्वागत कर केंद्रीय मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में हरियाणा का चौमुखी विकास हुआ। अब शहरी विकास मंत्रालय होने पर देश के नगरों का तेजी से विकास होगा।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश रविंद्र राणा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ऋषिकेश कविता शाह, महामंत्री दीपक धमीजा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।