Uttarakhand CM Dhami said in Jharkhand _ said *We are proud that the daughter of tribal society respected Draupati Murmu ji is the President of the country.
झारखंड में बोले उत्तराखंड सीएम धामी _ कहा *हमें गर्व है कि आदिवासी समाज की बेटी आदरणीय द्रोपति मुर्मू जी देश ही राष्ट्रपति हैं।*

The Aman Times
उत्तराखंड/झारखंड ब्यूरो_
*झारखंड* प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग लिया और चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर मतदान की अपील की।
*मुख्यमंत्री धामी ने कुंडहित, झारखण्ड में आयोजित “परिवर्तन सभा” को किया संबोधित*
*भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री धामी को सुनने पहुंचे लोग*
*प्राचीन संस्कृति, अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी समाज की वीरता का राज्य है झारखंड : मुख्यमंत्री*
*प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के सम्मान, स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए किया निरंतरता से कार्य*
*झारखंड सरकार एवं विपक्ष के लोग झारखंड में डेमोग्राफी के साथ खिलवाड़ करने की रच रहे साजिश: मुख्यमंत्री धामी*
*आदिवासियों की जमीन उनके संसाधनों और संस्कारो को घुसपैठियों के हाथों में दे रही झारखंड सरकार: मुख्यमंत्री धामी*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “परिवर्तन सभा” में प्रतिभाग किया।
हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बाबा बद्री-केदार की पावन भूमि उत्तराखंड से सभी के बीच में पधारे हैं।
उन्होंने कहा कुंडहित क्षेत्र की जनता और उनका प्रेम, देखकर ऊर्जा का संचार हुआ है।
झारखंड की भाजपा ने जो अभियान चलाया है, यह अभियान रुकना नही चाहिए।
उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड और झारखंड राज्य एक साथ अस्तित्व में आए थे।
दोनों ही राज्य अपनी प्राचीन संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं।
झारखंड में अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी समाज की साहस वीरता का गौरवशाली इतिहास है।
उन्होंने कहा सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ हमारे आदिवासी लोगों ने आवाज उठाई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद आदिवासी समाज की सुध नही ली गई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड राज्य निर्माण कर राज्य एवं आदिवासी समाज के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आदिवासी समाज के सम्मान स्वाभिमान बढ़ाने के लिए निरंतरता से कार्य किया है।
उन्होंने कहा *हमें गर्व है कि आदिवासी समाज की बेटी आदरणीय द्रोपति मुर्मू जी देश ही राष्ट्रपति हैं।*
यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया।
200 करोड़ की लागत से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी हेतु अनेक संग्रहालय बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य जारी है।