Nalanda Library and Research Center inaugurated in the author village thanon.
लेखक गांव थानों में नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केंद्र का हुआ उद्घाटन, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के साथ उत्तराखंड के सीएम धामी के साथ तमाम लोग रहे मौजूद।

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो_
देहरादून के पहाड़ी क्षेत्र थानों में बना बेहद सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है लेखक गांव।
लेखक गांव जहां कोई भी देशी या विदेशी लेखक या रचना कार आकर पहाड़ की सुंदर और शांत वादियों में एकाग्र मन से अपनी रचना को एक नया रूप देंगे।
पूर्व में भी इस लेखक गांव में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें देश विदेश के साहित्यकारों और रचनाकारों का जमावड़ा लगा था।
बुधवार को एक बार फिर लेखक गांव थानों में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, राष्ट्रीय न्यूज चैनल इंडिया टीवी के अध्यक्ष रजत शर्मा, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ असीम कोहली ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने करते हुए कहा कि लेखक गांव थानों एक नई पहचान स्थापित करने में कामयाब रहा हैं।
बुधवार को लेखक गांव थानों में
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साथ ही 70 फिट ऊंचे तिरंगे का भी लोकार्पण किया।
इसके बाद सभी अतिथियों ने मिलकर लेखक गांव में नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण करते हुए इसे उत्तराखंड को समर्पित किया।
कार्यक्रम को संबंधित करते हुए हिमाचल के राज्यपाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेखक गांव को बेहद शानदार स्थल बताते हुए कहा कि देश विदेश के साहित्यकारों और रचनाकारों को यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ पहाड़ का शांत वातावरण मिलेगा जिससे उन्हें अपनी रचना को धार देने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी जवाजपेयी का योगदान न केवल राजनीति में, बल्कि समाज, संस्कृति और साहित्य में भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भी एक लेखक कवि और पत्रकार थे, उनके विचारों से प्रेरित होकर लेखक गांव साहित्य, संस्कृति और समाज के नए आयामों को छूने का कार्य करेगा।
आज हम सब अटल जी के मार्गदर्शन और उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए, उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं।