BJP’s victory in Doiwala Municipality, Narendra Singh Negi Nandu became the chairman, while the BJP’s councilor in 13 wards.
डोईवाला नगर पालिका में भाजपा की जीत, नरेंद्र सिंह नेगी नंदू बने चेयरमैन, जबकि 13 वार्ड में भाजपा के बने सभासद!

The Aman Times
डोईवाला/देहरादून ब्यूरो
डोईवाला नगर पालिका परिषद में भाजपा की हुई जीत, कांग्रेस प्रत्याशी सागर मनवाल को 2347 वोटों से हराकर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी नंदू बने चेयरमैन।
तो 13 सभासद प्रत्याशियों ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव में जीत हासिल की।
कांग्रेस के 2 सभासद जीते, जबकि 5 निर्दलीय प्रत्याशी सभासद बनकर डोईवाला नगर पालिका परिषद में पहुंचे।
डोईवाला नगर पालिका में भाजपा मय हुआ बोर्ड।
भाजपा के नरेंद्र सिंह नेगी नंदू ने कांग्रेस प्रत्याशी सागर मनवाल को 2347 वोटों से हराकर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की।
तीसरे नंबर पर कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजवीर सिंह खत्री तीसरे स्थान पर रहे। और कांग्रेस की हार का बड़ा कारण भी बने।
डोईवाला नगर पालिका में 9 सभासदों ने दूसरी बार जीत दर्ज करी।
कांग्रेस के 2 सभासद
वार्ड नंबर 13 से गौरव मल्होत्रा ( दूसरी बार जीत)
वार्ड 14 से सुशीला सैनी ने जीत दर्ज की।
जबकि भाजपा के 13 सभासद प्रत्याशी जीते।
वार्ड 2 से सुरेश सैनी,
वार्ड 3 से कल्पना नेगी राणा
वार्ड 4 से अरुण सोलंकी
वार्ड 5 से राकेश डोभाल ( दूसरी बार जीत)
वार्ड 6 से प्रियंका मनवाल ( दूसरी बार जीत)
वार्ड 7 से राजेश भट्ट ( दूसरी बार जीत)
वार्ड 9 से प्रदीप नेगी जेटली ( दूसरी बार जीत)
वार्ड 10 से ईश्वर रौथान (दूसरी बार जीत)
वार्ड 11 से अमित कुमार ( दूसरी बार जीत)
वार्ड 16 से सुंदर लोधी
वार्ड 17 से विनीत राजपूत
वार्ड 18 से सुनीता सैनी ( दूसरी बार जीत)
वार्ड 20 से रीना कोठारी
ने जीत हासिल की।
जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीते सभासदों की संख्या 5 हैं।।
वार्ड नंबर 1 से adv मनीष धीमान ( दूसरी बार जीत)
वार्ड नंबर 8 से संदीप नेगी ( दूसरी बार जीत)
वार्ड 12 से बबीता
वार्ड 15 से रियासत अली मोंटी
वार्ड 19 से जमना देवी।