Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनयूथ

The second batch on the Holy Kailash Mansarovar Yatra 2025 was strongly welcomed in Tanakpur.

पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर आए दूसरे जत्थे का टनकपुर में हुआ जोरदार स्वागत।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

दिनांक: 8 जुलाई 2025

स्थान: टनकपुर, उत्तराखण्ड

 

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के दूसरे जत्थे का टनकपुर में भव्य स्वागत

पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के दूसरे जत्थे का आज टनकपुर में पारंपरिक उत्तराखण्डी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कुल 48 यात्रियों (34 पुरुष एवं 14 महिलाएं) के इस दल का स्वागत जिला प्रशासन एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अधिकारियों द्वारा किया गया।

केएमवीएन द्वारा यात्रियों के लिए स्वागत, आवास, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं यात्रा मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि टनकपुर में रात्रि विश्राम के पश्चात यह जत्था अपनी अगली यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा।

यात्रा का मार्ग मंच, गुंजी, नाभीढांग होते हुए लिपुलेख दर्रे से होकर पवित्र कैलाश मानसरोवर तक जाएगा।

पूरे यात्रा मार्ग पर राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सहायता, वाहन सुविधा, पोर्टर सेवा, एवं विश्राम स्थलों की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने में केएमवीएन, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस ऐतिहासिक यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं। राज्य सरकार यात्रा के हर चरण में यात्रियों को सहयोग, सुविधा, एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button