Blogउत्तराखंडएक्सीडेंट

A bear attacked a woman who had gone to the forest to collect grass, the woman was seriously injured.

जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से हुई घायल।

The Aman Times

डोईवाला/देहरादून ब्यूरो

केमठ गांव में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल।

डोईवाला ब्लॉक के गड़ूल/ केमठ/ से खबर है_

जहां वीरवार को शाम चार बजे क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव से जंगल घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई और वन विभाग के खिलाफ भी लोगों में रोष देखने को मिला।

गडूल ग्राम पंचायत के केमठ गांव में आज वीरवार को भालू के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गांव की निवासी सुशीला भंडारी पत्नी रणवीर सिंह भंडारी उम्र 45 वर्ष, पर उस समय भालू ने हमला कर दिया, जब वह खेत में घास लेने गई थीं। अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र रावत, ग्राम प्रधान स्वीटी रावत एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button