Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Chief Secretary reviewed PM Pragati schemes, instructions to start State Pragati

मुख्य सचिव ने पीएम प्रगति योजनाओं की समीक्षा की, स्टेट प्रगति शुरू करने के निर्देश।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्य सचिव ने पीएम प्रगति योजनाओं की समीक्षा की, स्टेट प्रगति शुरू करने के निर्देश

देहरादून से खबर हैं _

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह एक दिन निर्धारित कर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की फ्लैगशिप और अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने जनवरी, 2026 में स्टेट प्रगति की पहली बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने पीएमश्री योजना के अंतर्गत चिन्हित विद्यालयों में कंप्यूटर/सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब), स्मार्ट क्लासेस, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए ईएफसी/डीएफसी सहित सभी औपचारिकताओं को मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट लक्ष्य दिए जाएं और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब की तर्ज पर राज्य फंड से भी विद्यालयों में टिंकरिंग लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन लैब्स में ऐसे नवाचारी और जिज्ञासु प्रवृत्ति के अध्यापकों की तैनाती की जाए, जो विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें नवोन्मेषी बना सकें। शुरुआत में 10–12 विद्यालयों को चयनित कर नवोन्मेषी प्रोटोटाइप मॉडल तैयार कराए जाएं, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि जिन प्राथमिक विद्यालयों में अपना खेल का मैदान उपलब्ध नहीं है, उनके लिए आसपास खेल मैदान की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जिलाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने पर जोर दिया।

सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समितियों का कंप्यूटराइजेशन शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही, ऋण समितियों में ऑन-सिस्टम ऑडिट और डे-एंड क्लोजर (Day-End Closure) को 100 प्रतिशत लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

बैठक में सचिव श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव एवं निबंधक सहकारिता श्री मेहरबान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button