Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Multipurpose camp towards administration village in Rani Pokhari-Bhogpur, 890 beneficiaries benefited.

रानी पोखरी-भोगपुर में प्रशासन गांव की ओर बहुउद्देशीय शिविर, 890 लाभार्थी हुए लाभान्वित।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

रानी पोखरी-भोगपुर में प्रशासन गांव की ओर बहुउद्देशीय शिविर, 890 लाभार्थी हुए लाभान्वित

64 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर निस्तारण

देहरादून डोईवाला ब्लॉक के भोगपुर से खबर हैं _

जन-जन की सरकार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत मंगलवार को न्याय पंचायत रानी पोखरी के भोगपुर गांव में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जूनियर हाई स्कूल, भोगपुर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा ने की।

शिविर में कुल 64 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान 890 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा एवं डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ पहुंचाया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 महिलाओं को महालक्ष्मी किट तथा 10 महिलाओं को बेबी किट वितरित की गईं।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दूरस्थ गांवों की समस्याओं का ग्राउंड जीरो पर समाधान करना है, ताकि सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में भोगपुर, गडूल, दाबड़ा, बड़कोट, लिस्ट्राबाद और बागी गांवों के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल और विद्युत से जुड़ी समस्याएं रखीं। विभागवार शिकायतों में राजस्व विभाग की 18, वन विभाग की 5, लोक निर्माण विभाग की 4, सिंचाई विभाग की 2, पंचायती राज की 2 तथा उरेडा की 3 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 108, होम्योपैथिक में 152 तथा आयुर्वेदिक में 60 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाएं दी गईं। पशुपालन विभाग ने 162, कृषि विभाग ने 128, उद्यान विभाग ने 25 किसानों को लाभ पहुंचाया। समाज कल्याण, पूर्ति, पंचायती राज, यूसीसी, एनआरएलएम, उद्योग एवं रीप परियोजना सहित अन्य विभागों द्वारा भी सैकड़ों लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया।

शिविर में दर्जाधारी राज्य मंत्री मधु भट्ट, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तड़ियाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, रानी पोखरी ग्रांट प्रधान सुधीर रतूड़ी, प्रधान नीरज खड़का सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button