Blogउत्तराखंडएक्शन

Chief Minister Dhami handed over appointment letters to 215 sub-inspectors.

मुख्यमंत्री धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुआ नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित कार्यकम।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्यमंत्री धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पुलिस को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

देहरादून से खबर हैं _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 215 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों (SI) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इनमें 104 उपनिरीक्षक, 88 गुल्मनायक (PAC) तथा 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक की परीक्षा केवल शुरुआत थी, वास्तविक परीक्षा अब शुरू हो रही है, जहाँ उन्हें प्रदेश की सुरक्षा और जनता के विश्वास की रक्षा करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड दो अंतरराष्ट्रीय और दो आंतरिक सीमाओं से जुड़ा राज्य है। यहाँ कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशा उन्मूलन, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, चारधाम एवं कांवड़ यात्रा जैसे अनेक मोर्चों पर पुलिस की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्मार्ट पुलिस’ विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बीते तीन वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवास हेतु लगभग ₹500 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं तथा कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा भी लागू की गई है। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिला सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने महिला अपराधों के निस्तारण में राष्ट्रीय औसत से दोगुनी सफलता हासिल की है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार POCSO एवं महिला अपराधों के मामलों के निस्तारण में उत्तराखण्ड देश में पाँचवें स्थान पर है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अधिकारी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजानदास, श्री उमेश शर्मा काऊ, सचिव गृह श्री शैलेश बगौली, डीजीपी श्री दीपम सेठ, एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन, श्री ए.पी. अंशुमान, आईजी श्री योगेन्द्र सिंह रावत सहित पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button