
The Aman Times
ऋषिकेश ब्यूरो_
अंकिता भंडारी प्रकरण पर राजनीति के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन
न्याय के मुद्दे पर राजनीति न करने की उठी मांग
ऋषिकेश से खबर है_
जहां भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश जिला संगठन ने रविवार को कांग्रेस के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया और अंकिता भंडारी केस की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीति करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ऋषिकेश स्थित जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड एक अत्यंत संवेदनशील और दुखद मामला है, जिस पर किसी भी प्रकार की राजनीति अनुचित है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकरण को राजनीतिक लाभ के लिए उछालकर प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और न्यायिक प्रक्रिया अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सभी राजनीतिक दलों को धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि बेटियों के सम्मान और न्याय के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला समाज इस विषय को लेकर पूरी गंभीरता के साथ एकजुट है।
जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि जनता तक यह स्पष्ट संदेश पहुंचे कि न्याय के नाम पर राजनीति स्वीकार्य नहीं है।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, हिमांशु संगतानी, सोशल मीडिया प्रमुख चंद्रभान पाल सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार सतीश सिंह, पुष्पा ध्यानी, सीमा रानी, वंदना स्वामी, कविता शाह, दीपक धमीजा, जयंत शर्मा, देवदत्त शर्मा, गणेश रावत, राहुल अग्रवाल, पुष्पा प्रजापति, रिंकी राणा, सुमन रावत, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, सौरभ पाल, अमन नेगी, विवेक शर्मा, निर्मला उनियाल, संगीता राणा, निशा बिष्ट, रुचि जैन, हर्ष पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



