Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनदेशयूथराजनीति

State level National Voter’s Day program organized at Lok Bhawan Dehradun.

लोक भवन देहरादून में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

लोक भवन देहरादून में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दिलाई मतदाता शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

देहरादून राजभवन से खबर हैं _

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन, देहरादून में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंच पर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव निर्वाचन श्री दिलीप जावलकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई। इस दौरान निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जनपद रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चम्पावत एवं बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्री-एसआईआर के दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु ईआरओ रुड़की, खटीमा एवं चकराता को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने स्टेट आईकॉन पद्मश्री बसंती बिष्ट, ओलंपियन मनीष रावत एवं नुंग्शी मलिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त देहरादून जनपद के 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को मतदाता पत्र प्रदान कर राज्यपाल ने उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति सजग, जागरूक एवं सक्रिय नागरिक होते हैं। भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मताधिकार देकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य भी है।

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से प्रत्येक निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक मतदान करता है, तब भारत का लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनता है। इस वर्ष की थीम “मेरा भारत – मेरा वोट” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट देश के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की सराहना करते हुए कहा कि आयोग पिछले सात दशकों से निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। साथ ही निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाबलों के योगदान की भी प्रशंसा की।

युवाओं एवं नए मतदाताओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने युवाओं से मतदान को औपचारिकता न मानकर देश के भविष्य के निर्माण का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया। उत्तराखण्ड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में राज्य की निर्वाचन मशीनरी, बीएलओ एवं पोलिंग पार्टियों के प्रयासों की भी राज्यपाल ने सराहना की।

विज्ञापन
The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button