Blogउत्तराखंडएक्शन

Big action of district administration: Grey-water of 14 buildings falling into Ganga stopped, taping of 02 drains done.

ऋषिकेश में प्रशासन की बड़ी कारवाई, नदी में गिर रहे नाले किए बंद, भविष्य के लिए दी चेतावनी।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गंगा में गिर रहा 14 भवनों का ग्रे-वॉटर बंद, 02 नालियों की हुई टेपिंग

देहरादून | 01 फरवरी 2026

जिला प्रशासन देहरादून ने गंगा नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन द्वारा बिना सीवर संयोजन के सीधे गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों के ग्रे-वॉटर को बंद कर दिया गया है, वहीं क्षेत्र की 02 नालियों की टेपिंग भी कर दी गई है।

यह कार्रवाई हाल ही में जिलाधिकारी सविन बंसल के ऋषिकेश दौरे के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चंदेश्वर नाला और ढालवाला नाले में अपशिष्ट जल प्रवाहित होने पर गहरी नाराजगी जताई थी। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश एवं जल संस्थान (गंगा) ऋषिकेश के अधिकारियों को नालों में छोड़े जा रहे सभी अपशिष्ट जल निकासी पाइप तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम ऋषिकेश एवं जल संस्थान (गंगा), ऋषिकेश द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि ढालवाला नाले के आसपास कुल 21 भवन स्थित हैं, जिनमें से 14 भवनों का ग्रे-वॉटर सीधे नाले में जा रहा था, जबकि 07 भवन विधिवत सीवर लाइन से जुड़े हुए पाए गए।

संयुक्त निरीक्षण के उपरांत जल संस्थान द्वारा नियमों का उल्लंघन कर रहे 14 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए तथा मौके पर ही उनके भवनों से नाले में जा रही ग्रे-वॉटर निकासी को बंद कर दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र की 02 नालियों की भी टेपिंग की गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब चन्द्रेश्वर नगर स्थित ढालवाला नाले में किसी भी भवन या नाली से ग्रे-वॉटर का प्रवाह नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंगा की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

विज्ञापन
The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button