Major accident in Kalsi area, bus full of passengers fell into ditch, three died.
कालसी क्षेत्र में बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस गिरी खाई में, तीन की मौत।

The Aman Times
हिमाचल प्रदेश/कालसी (देहरादून) |
मीनस मार्ग पर क्वानू के पास बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।
हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना कालसी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी और उसमें 36 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक छोटे वाहन द्वारा ओवरटेक किए जाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान:
यासमीन बेगम (46)
रिचा (30)
धन बहादुर
गंभीर घायल_
दिनेश कुमार (54), बस चालक
प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।उत्तराखंड ब्यूरो



