Advocates of Khatima will get chambers, CM Dhami inaugurated the newly constructed chambers.
खटीमा के अधिवक्ताओं को मिलेंगे चैंबर, सीएम धामी ने किया नव निर्मित चैंबरों का लोकार्पण।

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित चैम्बर का लोकार्पण, 20 नए चैंबर के लिए 2.50 करोड़ की घोषणा
खटीमा/उद्यम सिंह नगर से खबर हैं _
Pushkar Singh Dhami ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए नए चैम्बर के निर्माण पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह चैम्बर न्यायिक विमर्श और विधि अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जिससे न्यायिक कार्यों में सरलता और त्वरित गति आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुराने और गैर-जरूरी कानूनों को हटाकर भारतीय न्याय संहिता 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू की गई हैं, जिससे न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और सशक्त स्वरूप मिला है।

उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट्स प्रोजेक्ट, नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड, फास्ट ट्रैक एवं स्पेशल कोर्ट, महिला एवं बाल अपराधों के लिए त्वरित न्याय तंत्र, ऑनलाइन सुनवाई और डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी पहलों से न्याय व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। तकनीक के प्रभावी उपयोग से न केवल समय की बचत हुई है, बल्कि प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और सुरक्षित भी बनी हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि देशभर में लगभग 7 हजार से अधिक न्यायालय भवन और 11 हजार आवासीय इकाइयों का निर्माण किया गया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी न्याय व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने और विधि शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने खटीमा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए 20 नए चैम्बर निर्माण हेतु 2.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा भी की।




