CM Dhami reached Vikas Nagar, participated in Khatu Shyam Dham Pran Pratishtha program.
सीएम धामी पहुंचे विकास नगर, खाटू श्याम धाम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल्म

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
खाटू श्याम धाम प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
देहरादून के विकास नगर से खबर हैं _
पुष्कर सिंह धामी ने आज विकासनगर, देहरादून स्थित श्री खाटू श्याम धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बाबा खाटू श्याम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है और वे हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, बाबा उसकी झोली कृपा से भर देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इस बात का प्रमाण है कि बाबा हर श्रद्धालु के हृदय में विराजमान हैं। यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से उन्हें राज्य के मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। जनता के विश्वास और स्नेह को बनाए रखते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रदेश की सेवा करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कौशल के साथ समर्पण भी आवश्यक है। समर्पित भाव से किया गया प्रत्येक कार्य निश्चित रूप से सफल होता है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है, वह ईश्वर की कृपा से ही संभव होता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार धाम से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था, और राज्य सरकार उसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, कुलदीप कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



