Blogउत्तराखंडएक्शन

Due to the promptness of Doiwala police, 13 year old missing boy Hanu Chaudhary was found safe.

डोईवाला पुलिस की तत्परता से 13 वर्षीय गुमशुदा बालक हनु चौधरी सकुशल बरामद।

The Aman Times

देहरादून ब्यूरो_

डोईवाला पुलिस की तत्परता से 13 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल बरामद।

 

डोईवाला के भानिया वाला से खबर हैं,_

 

Dehradun Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

Oplus_16908288

18 फरवरी 2026 को नुनावाला भनियावाला, जॉलीग्रांट निवासी राजीव चौधरी ने अपने पुत्र हनु चौधरी के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना Kotwali Doiwala में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी।

 

पुलिस टीम ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की और क्षेत्र में सूचना फ्लैश की। लगातार प्रयासों के बाद 20 फरवरी 2026 को बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह परिजनों से नाराज होकर वृंदावन चला गया था और वापस लौटते समय हरिद्वार से बरामद हुआ।

बरामदगी के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने डोईवाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

 

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल (चौकी प्रभारी जॉलीग्रांट), हेड कांस्टेबल विशाल शर्मा, कांस्टेबल सचिन राणा व कांस्टेबल सुनीत चौधरी।

देहरादून पुलिस की मुस्तैदी से एक और परिवार में लौटी मुस्कान

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button