उत्तराखंडएक्शनराजनीति

ITBP Director General Shrijit Kapoor met CM Dhami, discussion took place regarding border security.

सीएम धामी से मिले आईटीबीपी के महानिदेशक श्रीजीत कपूर, सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

राज्य की सीमाओं की सुरक्षा और सीमांत क्षेत्रों के विकास को लेकर अहम बैठक

 

  1. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक (DG) शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की।

 

बैठक के दौरान राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों तथा आपदा प्रबंधन में आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड जैसे सीमावर्ती राज्य में बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और ITBP के बीच बेहतर तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

 

इस अवसर पर DG शत्रुजीत कपूर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं, आधुनिक संसाधनों और बल की तैयारियों की जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया।

बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में ITBP की भूमिका पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय ITBP ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर प्रदेशवासियों का विश्वास जीता है।

 

मुख्यमंत्री ने “सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सीमांत क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास की त्रिस्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने भविष्य में राज्य सरकार और ITBP के बीच नियमित संवाद एवं प्रभावी समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button