Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Meeting of Secretary Committee under the chairmanship of Chief Secretary, instructions to speed up development works.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

देहरादून से खबर हैं _

आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से सचिवों एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने भराड़ीसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए SOP, कार्यपूर्ति दिग्दर्शिका, सुरक्षा प्रोटोकॉल, सैनिटेशन एवं अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्मिकों अथवा सरकारी कार्यालयों में किसी भी प्रकार की बदसलूकी पर सख्त एनफोर्समेंट कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा राज्य में किए गए सभी शिलान्यास कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। ई-ऑफिस (डिजिटल फाइलिंग) के बेहतर क्रियान्वयन पर जनपदों की सराहना करते हुए सभी निदेशालयों को डिजिटल प्रगति और तेज करने को कहा गया।

ADOPT A VILLAGE योजना की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति वाले जनपदों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारियों को जनपदवार प्रवासियों का डाटा तैयार कर उनसे समन्वय स्थापित करने तथा उनके अनुभव, तकनीक एवं कार्य संस्कृति का प्रदेश हित में उपयोग करने को कहा गया।

 

बैठक में आयुक्त सह सचिव, राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने एग्री स्टैग योजना का प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें कृषि विकास योजनाओं की प्रगति तेज कर केंद्र से मिलने वाले इंसेंटिव का अधिकतम लाभ उठाने पर जोर दिया गया।

टिहरी के जिलाधिकारी द्वारा “Using GIS for Fast Tracking Governance” विषय पर वर्चुअल प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें क्षतिपूरक वृक्षारोपण, फॉरेस्ट लैंड ट्रांसफर एवं भूमि अधिग्रहण मुआवजे के त्वरित निस्तारण की पहल को सराहा गया। वहीं उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी ने सतत कृषि एवं जल संरक्षण से जुड़ी प्रेरणादायी पहल प्रस्तुत की।

 

मुख्य सचिव ने विकास कार्यों एवं अंतर-विभागीय समन्वय की प्रगति की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. आर.के. सुधांशु, प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button