
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
भराड़ीसैण बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट,
09 मार्च 2026 से प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों का जायजा
चमोली के गैरसैण से खबर हैं _
आगामी विधानसभा बजट सत्र (09 मार्च 2026) को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण विधानसभा परिसर तक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत विधानसभा परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट सत्र की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई तथा जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सत्र के दौरान निम्न व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए—

बैरिकेडिंग एवं वाहन पार्किंग
शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था
मेडिकल सुविधा एवं पेयजल व्यवस्था
स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत आपूर्ति
हैलीपैड एवं एटीएम सुविधा
भोजन एवं आवासीय व्यवस्था
सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता
पुलिस आवासीय भवनों की व्यवस्था
साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क/वायरलेस कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने, शैडो एरिया चिह्नित कर अतिरिक्त संचार साधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस
सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
फेरी लगाने वाले, मजदूरों एवं होमस्टे में ठहरने वाले लोगों का गहन सत्यापन करने के भी आदेश जारी किए गए हैं, ताकि सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो।
अन्य संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी प्रशासन ने दिए हैं।
️ सड़क मार्ग का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक सड़क मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एनएच के अधीक्षण अभियंता ओमकार को खम्मप्यांणा और जखेड गदेरे में तीन दिन के भीतर पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सड़क को गड्ढा मुक्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

—
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बजट सत्र को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने होंगे।



