Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथ

Inauguration of historical Maa Purnagiri fair, The state government is committed to making Tanakpur and Champawat leaders in every field – Chief Minister

ऐतिहासिक माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारम्भ टनकपुर और चम्पावत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है — मुख्यमंत्री।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

ऐतिहासिक माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारम्भ

टनकपुर और चम्पावत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है — मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर में आयोजित ऐतिहासिक माँ पूर्णागिरि धाम मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ पूर्णागिरि से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मेले को वर्षभर संचालित करने का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरि धाम को स्थायी और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में यह स्थल और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप ले सके। राज्य सरकार का लक्ष्य इसे एक विशाल आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।

 

पर्यटन और कनेक्टिविटी पर विशेष जोर

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ₹240 करोड़ से अधिक की लागत से टनकपुर बस स्टैंड को इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे परिवहन सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊँ के प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण और मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पूर्णागिरि क्षेत्र में संचार व्यवस्था को मजबूत करने तथा रोपवे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की दिशा में भी कार्य जारी है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

 

सरकार पूर्णागिरि धाम के आसपास स्थित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़कर विशेष पर्यटन सर्किट विकसित करेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

 

शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में विकास

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत कैंपस में आईटी लैब और महिला छात्रावास का निर्माण किया गया है। जिला मुख्यालय में ₹55 करोड़ की लागत से साइंस सेंटर का निर्माण जारी है।

लोहाघाट में ₹237 करोड़ से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि ₹16 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज का नया भवन तैयार हो चुका है। जिला चिकित्सालय में ₹20 करोड़ से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक और ₹28 करोड़ से इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है।

 

टनकपुर बन रहा आस्था और एडवेंचर का केंद्र

 

टनकपुर में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की राफ्टिंग प्रतियोगिताओं से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं।

 

श्यामलाताल झील के विकास हेतु ₹5 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। साथ ही, क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित जिला पंचायत, प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

टनकपुर और चम्पावत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है — मुख्यमंत्री

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button