Great start to The Syndicate T-20 Cup in Majri, thrill in the very first match.
माजरी में द सिंडिकेट टी-20 कप का शानदार आगाज़, पहले ही मैच में रोमांच।

The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
माजरी में द सिंडिकेट टी-20 कप का शानदार आगाज़, पहले ही मैच में रोमांच।
डोईवाला के माजरी से खबर हैं _
डोईवाला के माजरी स्थित ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के ग्रांट ग्राउंड में रविवार को बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट द सिंडिकेट टी-20 कप सीजन फर्स्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में द सिंडिकेट 11 और हिमालयन स्ट्राइकर्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।

संघर्षपूर्ण मुकाबले में द सिंडिकेट 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में हिमालयन स्ट्राइकर्स को जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य मिला। मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंचा और आखिरी ओवर तक दर्शकों की धड़कनें तेज रहीं। अंततः द सिंडिकेट 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत दर्ज की।

मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और खेल भावना की मिसाल पेश की। मुकाबले के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना और उभरते हुए खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान कर उनके क्रिकेट भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

डोईवाला क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

टूर्नामेंट के पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद सिंडिकेट 11 के मैन ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ी को पत्रकार आरती वर्मा और संजय राठौर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट में 16 टीम भाग ले रही है और एक महीने तक यह टूर्नामेंट चलेगा जिसका आनंद क्षेत्र के क्रिकेट फैंस लेंगे।



