Blogउत्तराखंडएक्शनदेशराजनीति

Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached West Bengal, took part in the assembly election campaign.

पश्चिम बंगाल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधान सभा चुनाव प्रचार में लिया भाग।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

सीएम धामी पहुंचे पश्चिम बंगाल, चुनाव प्रचार में लिया भाग।

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है।

पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज में आयोजित परिवर्तन यात्रा की जनसभा और रोडशो में शामिल होकर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिले स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल अराजकता, भ्रष्टाचार और भय के माहौल से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और राज्य कर्मचारियों को उनका डीए और महंगाई भत्ता तक नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल झूठे वादे किए जा रहे हैं और राज्य में हजारों स्कूल बंद होने से शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ा है। साथ ही उन्होंने किसानों और उद्योगों की स्थिति पर भी चिंता जताई तथा सीमा पार से हो रही अवैध घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही अराजक व्यवस्था को समाप्त कर सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार और भाजपा महासचिव लॉकेट चटर्जी सहित कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button