Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रम

Historically famous Jhande ji fair will be held in Dehradun, preparations complete.

देहरादून में लगेगा ऐतिहासिक प्रसिद्ध झंडे जी मेला, तैयारियां पूरी।

The Aman Times

देहरादून से बड़ी खबर हैं।

देहरादून में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला की तैयारियों के साथ ही श्री दरबार साहिब परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण लगातार गहराता जा रहा है।

आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में पहचाने जाने वाले इस मेले को लेकर संगतों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों के साथ लंगर सेवा दी। होली पर्व के बाद दरबार साहिब की रौनक और भी बढ़ गई है तथा देश-विदेश से आने वाली संगतों के आगमन से पूरा परिसर भक्ति भाव से सराबोर होता जा रहा है।

संगतों की बढ़ती संख्या के साथ ही मेले की चहल-पहल भी तेज हो गई है और पूरा वातावरण “श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय-जयकार” से गुंजायमान हो रहा है।

 

इसी क्रम में शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग से संगतें नए ध्वज दण्ड को अपने कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब तक लेकर जाएंगी।

बताया गया कि इस ऐतिहासिक परंपरा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुवाई में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे संगतें एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग से नए ध्वज दण्ड के साथ श्री दरबार साहिब के लिए प्रस्थान करेंगी।

 

इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें पहले ही देहरादून पहुंच चुकी हैं।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button