Before the program of Union Home Minister Amit Shah, CM Dhami inspected Bairagi Camp, reviewed the preparations.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले बैरागी कैंप का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा.

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले बैरागी कैंप का निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा
हरिद्वार से खबर हैं _
हरिद्वार में शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों को देखने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। सीएम धामी ने अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार के बैरागी कैंप में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम से पूर्व अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal, हरिद्वार विधायक Madan Kaushik तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) Ajaey Kumar सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।



