Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमदेशराजनीति

Review of LPG and fuel supply from Bharradisain, adequate stock of gas in the state: Principal Secretary.

भराड़ीसैंण से एलपीजी व ईंधन आपूर्ति की समीक्षा, राज्य में गैस का पर्याप्त स्टॉक: प्रमुख सचिव.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

भराड़ीसैंण से एलपीजी व ईंधन आपूर्ति की समीक्षा, राज्य में गैस का पर्याप्त स्टॉक: प्रमुख सचिव

देहरादून/उत्तराखंड_

वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड में एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए आज भराड़ीसैंण विधानसभा भवन से प्रमुख सचिव खाद्य द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की गई। इस बैठक में सभी जिलाधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारियों तथा तीनों ऑयल कंपनियों—IOCL, BPCL और HPCL के राज्य स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। कंपनियों के अधिकारी लगातार जिला पूर्ति अधिकारियों के संपर्क में हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं के कारण लोग घबराकर गैस बुकिंग कर रहे हैं। पिछले तीन से चार दिनों में केवल IOCL कंपनी में ही लगभग एक लाख सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई है।

सभी जिलाधिकारियों ने भी अपने-अपने जनपदों में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता की पुष्टि की। साथ ही बताया कि जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

oplus_0

पिछले चार दिनों के दौरान राज्यभर में 460 निरीक्षण किए गए तथा 78 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 4 एफआईआर दर्ज की गईं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 74 गैस सिलेंडर, एक कांटा और दो रिफिलिंग किट भी जब्त किए गए हैं।

oplus_0

प्रमुख सचिव खाद्य ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें और जमाखोरी, कालाबाजारी तथा अवैध रिफिलिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, राज्य में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button