Women’s friendship cricket match organized in Ranipokhari on International Women’s Day, Hema Purohit of Congress Seva Dal honored the players.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रानीपोखरी में महिला मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित, कांग्रेस सेवा दल की हेमा पुरोहित ने किया खिलाड़ियों का सम्मान।

The Aman Times
देहरादून/रानी पोखरी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रानीपोखरी में महिला मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित
रानी पोखरी से खबर हैं _
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डोईवाला विधानसभा के रानीपोखरी में प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हेमा पुरोहित के नेतृत्व में महिला मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित, कांग्रेस सेवादल के प्रभारी विष्णु शर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान, पंचम मियाँ और तेजेंद्र प्रधान मौजूद रहे।

मैत्री क्रिकेट मैच धर्मपुर महिला टीम और रायपुर महिला टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवादल गोपाल सिंह गडिया, करतार नेगी और महेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सेवा दल के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष रेनू चुनारा, शार्दूल नेगी, रेखा काण्डपाल, सती, रेखा बहुगुणा, बबीता बिड़ला, योगिता बिष्ट, गीता नेगी, शीतल, रुक्मणी थापा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।




