
The Aman Times | देहरादून
उत्तराखंड ब्यूरो _
उत्तराखण्ड में अप्रैल में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक, राजस्थान के CEO ने साझा किए अनुभव
देहरादून से बड़ी खबर _
B. V. R. C. Purushottam की पहल पर आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में Naveen Mahajan उत्तराखण्ड पहुंचे और उन्होंने राजस्थान में हाल ही में संपन्न विशेष गहन पुनरीक्षण के अपने अनुभव साझा किए।

देहरादून में आयोजित बैठक के दौरान नवीन महाजन ने राजस्थान में सम्पन्न एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण देते हुए इसके संचालन, चुनौतियों और सफल क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि उत्तराखण्ड में अब तक 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमी है, वहां संबंधित अधिकारियों को समयसीमा तय कर जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड के सभी अधिकारियों के साथ-साथ सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ / अपर जिला अधिकारी, नेशनल और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (NLMT, SLMT) ने भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर Vijay Kumar Jogdande, Prakash Chandra, Kishan Singh Negi, M. M. Tiwari, Mastu Das, N. K. Meena तथा Abhinav Shah सहित सभी जनपदों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



