
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मुख्य सचिव सख्त, समय से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश।
आनन्द बर्द्धन ने डॉ. आर. एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में संचालित विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रशासनिक, तकनीकी या प्रक्रियागत बाधाओं का तुरंत समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या शासन स्तर की है, तो उसे तत्काल शासन के संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके।
मासिक लक्ष्य और तेज़ी पर जोर
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को मासिक लक्ष्य तय कर नियमित कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित टेंडर, स्वीकृतियां और तकनीकी अनुमोदनों को शीघ्र पूरा करने को कहा।
जिलास्तर पर DM और CDO को नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
गर्मी से पहले पेयजल कार्य पूरे करने के निर्देश
पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मी का मौसम नजदीक है, इसलिए सभी पेयजल परियोजनाएं समय से पूरी की जाएं, ताकि जनता को परेशानी न हो
जमरानी बांध परियोजना पर विशेष फोकस
₹3678.23 करोड़ की लागत से बन रही जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने इस परियोजना को जून 2029 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

टनल निर्माण में तेजी के निर्देश
टनल निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के निर्माण स्थलों का भ्रमण करने को कहा, ताकि वहां के अनुभव से कार्य में गति लाई जा सके।
️ अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों पर भी नजर
मुख्य सचिव ने निम्न परियोजनाओं में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए:
कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीएड विधि संकाय भवन
गेठिया में मानसिक चिकित्सालय
मेडिकल कॉलेज में स्टेट कैंसर संस्थान
साथ ही नमो भवन निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कुमाऊं आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में दीपक रावत (सचिव मुख्यमंत्री), ललित मोहन रयाल (DM), मंजूनाथ टीसी (SSP) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करना अनिवार्य है।



