The annual action plan of the National Agriculture Plan 2026-27 was approved.
राष्ट्रीय कृषि योजना 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना को मिली मंजूरी.

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
राष्ट्रीय कृषि योजना 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना को मिली मंजूरी
देहरादून से बड़ी खबर हैं _
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना के लिए राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगली राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक दिसंबर-जनवरी में आयोजित की जाए। उन्होंने किसान मानधन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 100% संतृप्तिकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने, आधार आधारित भुगतान प्रणाली को मजबूत करने और ई-केवाईसी को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने किसान उत्पादक संगठन (FPO) के गठन को बढ़ावा देने, क्लस्टर आधारित खेती को अपनाने तथा प्रदेश में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही अधिक से अधिक फार्म मशीनरी बैंक स्थापित करने और स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, एसएन पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



