Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Strictness on LPG supply in Uttarakhand, Chief Secretary gave instructions for time bound supply.

उत्तराखंड में LPG आपूर्ति पर सख्ती, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध सप्लाई के निर्देश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

उत्तराखंड में LPG आपूर्ति पर सख्ती, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध सप्लाई के निर्देश।

देहरादून:

प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने जनपदवार गैस आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य जरूरी सेवाओं को भी निर्बाध गैस आपूर्ति मिलनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को एलपीजी स्टेट कॉर्डिनेटर के साथ निरंतर संपर्क में रहकर आपूर्ति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

 

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में अपग्रेड हुए इलाकों को तेल कंपनियों के सिस्टम में अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि वहां गैस आपूर्ति में कोई बाधा न आए।

 

मुख्य सचिव ने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने व्यावसायिक संस्थानों को पीएनजी अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही, जिससे एलपीजी पर निर्भरता कम हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने गैस के वैकल्पिक स्रोत के रूप में पिरुल ब्रिकेट को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि इससे न केवल एलपीजी की खपत कम होगी, बल्कि चीड़ के जंगलों से पिरुल का निस्तारण भी संभव हो सकेगा।

 

बैठक में प्रमुख सचिव एल. फैन्नई, सचिव विनोद कुमार सुमन, आनन्द स्वरूप तथा यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button