Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Honey extraction in Chief Minister’s residence, 60 kg honey was extracted in the first phase.

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया

सीएम हाउस देहरादून से खबर हैं _

देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में आज शहद निष्कासन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन विकसित किए जाएं। इसमें

Bee-Friendly Garden

Butterfly-Friendly Garden

Bird-Friendly Garden

शामिल होंगे, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मधुमक्खी पालन (Bee Keeping) की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के फूलों की उपलब्धता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल है। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर शहद उत्पादन के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित एवं देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।

राज्य में स्वरोजगार और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button