
The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 14 हजार गैस कनेक्शन ट्रांसफर
देहरादून/उत्तराखंड_
देहरादून में एलपीजी वितरण में अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मैसर्स हीरा गैस सर्विस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर हुई जांच में गैस वितरण में गड़बड़ियां सामने आने के बाद एजेंसी के करीब 14,000 कनेक्शन नजदीकी एजेंसियों—अनिल इंडेन गैस सर्विस और आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस—में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

⚠️ प्रशासन ने साफ किया है कि गैस वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
—
एलपीजी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी
कालाबाजारी रोकने और 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए क्यूआरटी टीम गठित
क्षेत्रवार निरीक्षण में गैस मांग और आपूर्ति की जांच
कंट्रोल रूम पर 15 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण जारी

शुक्रवार की स्थिति:
17,527 घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति
970 व्यवसायिक सिलेंडर वितरित
घरेलू स्टॉक: 35,167
व्यवसायिक स्टॉक: 3,642
शिकायत हेतु नंबर:
1077 | 0135-2626066 | 2726066 | WhatsApp: 7534826066

➡️ जिला प्रशासन का संदेश: “उपभोक्ताओं को बिना परेशानी समय पर गैस उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”



