Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

CM Dhami held review meeting, gave instructions for quick resolution of public problems..

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश..

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

देहरादून सचिवालय से खबर हैं _

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

 

सीएम धामी ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी विभाग को प्रस्ताव दूसरे विभाग को भेजना है तो उसे तुरंत प्रेषित किया जाए। अनावश्यक विलंब पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान संबंधित विभागीय सचिव प्राथमिकता से करें। साथ ही वन विभाग में लंबित मामलों की अलग से समीक्षा करने को कहा।

 

मानसून की तैयारियों को लेकर सीएम ने मुख्य सचिव को व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी कार्य समय से पूरे करने पर भी जोर दिया गया।

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमर्शियल गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए होटल एसोसिएशन के साथ नियमित बैठक करने को भी कहा।

 

बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, आशा नौटियाल, विनोद कंडारी सहित मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button