Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Thousands of steps ran for drug free Uttarakhand, Chief Minister showed the green flag.

नशामुक्त उत्तराखण्ड के लिए दौड़े हजारों कदम, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी.

The Aman Times

हल्द्वानी/उत्तराखंड ब्यूरो _

 

नशामुक्त उत्तराखण्ड के लिए दौड़े हजारों कदम, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

 

हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई इस रैली में हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई और कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और नशे से मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश का युवा अब नशे को ‘ना’ और जीवन को ‘हाँ’ कहने के लिए आगे आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए कहा कि इसकी चपेट में सबसे ज्यादा युवा आ रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि मजाक-मजाक में शुरू हुआ नशा जीवन और परिवार दोनों को संकट में डाल देता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरित होकर राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सैकड़ों आरोपियों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है।

इसके साथ ही राज्य में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (ATF) केंद्र संचालित किए जा रहे हैं और सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ भी बनाए गए हैं, जो सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल कानून से नहीं जीती जा सकती, बल्कि समाज की जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड’ का सपना साकार होगा।

 

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button