Blogउत्तराखंडएक्शनराजनीति

CM Dhami approved funds for the construction of all the development schemes of the state.

राज्य की तमाम विकास योजनाओं के निर्माण के लिए सीएम धामी ने स्वीकृत की धनराशि।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹88.84 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया है।

उन्होंने शारदा घाट परियोजना के अन्तर्गत सिटी ड्रेनेज प्लान फेज-1 निर्माण हेतु ₹65.65 करोड़ की योजना की स्वीकृत दी है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के अन्तर्गत जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट में स्टेट गेस्ट हाउस के निर्माण हेतु ₹4.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उन्होंने विभिन्न जनपदों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावानुसार 30% से 70% तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों एवं 70% से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण/निर्माण कार्य हेतु Disaster Relief Fund से ₹15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत सहायक नदी/धारा उपचार-(कालसन भोलेश्वर) से समग्र जल संरक्षण/जल संवर्धन व मृदा संरक्षण उपचार/पुनरोद्धार से संबंधित कार्य हेतु ₹3.39 करोड़ की योजना जलागम प्रबन्धन के अन्तर्गत स्वीकृत किये जाने तथा राजस्व परिषद द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव के क्रम में जिला कार्यालय, देहरादून हेतु निष्प्रयोज्य वाहनों के स्थान पर 03 बोलेरो वाहन प्रति वाहन मूल्य ₹10.00 लाख की दर से क्रय किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button