Blogउत्तराखंडएक्शनशिक्षा

Schools and Anganwadi centers will remain closed in Dehradun on July 9, DM issued holiday orders.

देहरादून में 9 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, DM ने जारी किए अवकाश के आदेश.

The Aman Times

देहरादून ब्यूरो_

 

देहरादून में 9 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, DM ने जारी किए अवकाश के आदेश

 

देहरादून से बड़ी खबर है _

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा 9 जुलाई 2026 को देहरादून जनपद में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button