Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Chief Minister Dhami met PM Modi, sought cooperation for development projects of Uttarakhand.

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग.

**The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग

 

**नई दिल्ली/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग एवं मार्गदर्शन मांगा।

इस दौरान उन्होंने दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन और चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के आधुनिकीकरण सहित कई प्रस्तावों पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री ने कुंभ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये और अन्य विकास योजनाओं के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग पर आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद शहद, बदरी घी, हर्षिल का राजमा, लाल चावल और पारंपरिक ऊनी वस्त्र भी भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button