Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीति

CM Dhami reached the Matrishakti conference in Pipalkoti, told women the cornerstone of the state’s progress.

पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को बताया प्रदेश की प्रगति की आधारशिला।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को बताया प्रदेश की प्रगति की आधारशिला

 

पीपलकोटी/चमोली।**

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चमोली जनपद के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल पर लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा, जांदरा से अनाज पीसा तथा मथानी से दही मथा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। बैणी-भुली योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल दिया जाएगा, जिसकी पहली किस्त दिसंबर में जारी होगी। नंदा गौरा योजना के तहत बेटियों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही चमोली जनपद में **149.77 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण** किया। उन्होंने हेलंग-डूंगरी बरोसी, गोपेश्वर-पोखरी और त्रिशूला-भदूड़ा मोटर मार्ग के निर्माण एवं सुधारीकरण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button