Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

CM Dhami reached Chamoli’s Gauchar, inaugurated the fair.

सीएम धामी पहुंचे चमोली के गौचर, मेले का किया उद्घाटन।

The Aman Times

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, क्षेत्र के विकास के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं

 

**The Aman Times | चमोली**

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली जनपद के गौचर पहुंचे, जहां उन्होंने 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेले में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए गौचर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोककलाओं का जीवंत उत्सव है। यह मेला स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों और उत्पादकों को अपने हुनर एवं उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को धरातल पर उतारने में इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्य सरकार प्रदेश के पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को स्थानीय आजीविका, पर्यटन, व्यापार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, गौचर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बड़थ्वाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button