Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिसम्मान

Chief Minister Dhami celebrated Diwali with the soldiers, fed sweets with his own hands.

मुख्यमंत्री धामी ने जवानों के साथ मनाई दीपावली, अपने हाथों से खिलाई मिठाई..

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

मुख्यमंत्री धामी ने जवानों के साथ मनाई दीपावली, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में वीर जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान उन्होंने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और देश की रक्षा में उनके साहस, शौर्य और समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक उनके लिए परिवार का हिस्सा हैं। जब देशवासी अपने घरों में दीपावली मनाते हैं, तब जवान सीमाओं पर मुस्तैद रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने अपने सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियां साझा करते हुए अमर शहीद जसवंत सिंह रावत सहित देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। वहीं, देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।

इस अवसर पर सैन्य अधिकारी, जवान और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button