Blogआंदोलनउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीतिसम्मान

CM Dhami transferred pension to the accounts of beneficiary pensioners of Social Welfare Department through DBT.

सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग के लाभार्थी पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की पेशन।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

# उत्तराखंड के 9.99 लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹148.18 करोड़, मुख्यमंत्री ने अक्टूबर की पेंशन की जारी

**देहरादून।**

 

उत्तराखंड सरकार ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन के रूप में ₹148.18 करोड़ से अधिक की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक जरूरतमंद, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, विधवा एवं निराश्रित व्यक्तियों के सम्मानजनक जीवन और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

 

**The Aman Times

| देहरादून**

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button