Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

CM Dhami angry over the dirtiness of Sulabh toilet in Devprayag, instructions given to officials for improvement.

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय की गंदगी पर सीएम धामी नाराज, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय की गंदगी पर सीएम धामी नाराज, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

 

देवप्रयाग/देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून लौटते समय देवप्रयाग के निकट सड़क किनारे स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शौचालय की साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारी (ईओ) को व्यवस्थाओं में सुधार करने के साथ सार्वजनिक शौचालयों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवप्रयाग धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित सार्वजनिक शौचालयों का स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित होना आवश्यक है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं के संचालन और रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी नियमित सफाई और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि आमजन और पर्यटकों को स्वच्छ सुविधाएं मिल सकें।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button