Blogउत्तराखंडएक्शनपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Goal of making developed and self-reliant Uttarakhand: CM Dhami.

2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने का लक्ष्य: सीएम धामी

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने का लक्ष्य: सीएम धामी

 

The Aman Times | भराड़ीसैंण

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक उत्तराखण्ड को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट को विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में 7,844.18 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें किसानों से अनाज खरीद, आधारभूत ढांचे, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण और युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

सतरंगी रोशनी में नहाया भराड़ीसैंण का विधान सभा भवन

उन्होंने कहा कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2022 के लगभग 2.55 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2026-27 में 3.82 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। स्टार्टअप और एमएसएमई इकाइयों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन, जनभागीदारी और सुशासन के माध्यम से विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प में उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button