Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached ancestral village Hadkhola, offered prayers at Shri Hari Chand Devta Temple.

पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

पिथौरागढ़/उत्तराखंड

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे के दौरान रविवार को अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी और परिवार के साथ गांव स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

पैतृक गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और उनसे संवाद कर हालचाल पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

 

मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

The Aman Times | उत्तराखंड

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button