Chief Minister Pushkar Singh Dhami listened to public problems in Khatima, instructed officials for quick disposal
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश.

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
खटीमा/उत्तराखंड _
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जिसमें प्रशासन की जवाबदेही और शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण महत्वपूर्ण है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
The Aman Times



