Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

Country’s Home Minister Amit Shah will be the chief guest at the Uttarakhand Foundation Day celebrations, administration busy in preparations.

उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटा प्रशासन।

6 नवंबर को देहरादून आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समारोह की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्य पंडाल, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

इस दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button