Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीति

Congressmen pay tribute on Indira Gandhi’s martyrdom day and Sardar Patel’s birth anniversary.

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र निर्माण में दोनों महान विभूतियों के योगदान को किया याद, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

 

डोईवाला/देहरादून_

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस तथा देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने देश की मजबूती और विकास के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

 

डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और संघर्ष भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, भाईचारे और संविधान की मजबूती के लिए योगदान दिया जाए।

 

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा परोहित, प्रदेश महासचिव शार्दुल नेगी, सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, सभासद गौरव मल्होत्रा, डॉ. सादिक अली, जावेद अली, विमल गोला, पूर्व सभासद भारत भूषण पेले सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button