Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिसम्मान

Dhami government’s Diwali gift to journalists, recognition and pension will increase.

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

देहरादून।

उत्तराखंड की धामी सरकार ने दीपावली से पहले प्रदेश के पत्रकारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए तहसील, जिला और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाने के साथ ही पत्रकारों की पेंशन राशि में भी वृद्धि करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को पत्रकारों के कल्याण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित दीपावली महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज तथा सरकार के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। पत्रकार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही आमजन की समस्याओं और अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है। मीडिया से मिलने वाले सुझाव और फीडबैक सरकार एवं प्रशासन को योजनाओं के धरातलीय प्रभाव का आकलन करने तथा व्यवस्थाओं को अधिक जनहितकारी बनाने में मदद करते हैं।

डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता के सामने नई संभावनाओं के साथ फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं की चुनौती भी बढ़ी है। ऐसे में तथ्यों की पुष्टि के बाद निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय खबरें जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और आवासीय सुविधाओं को लेकर गंभीर है। सरकार ने पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर दस करोड़ रुपये कर दी है। अब पत्रकारों की मान्यता का दायरा बढ़ाने के साथ ही उनकी पेंशन राशि में भी वृद्धि की जाएगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

 

The Aman Times | देहरादून

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button